लखनऊ, जनवरी 4 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। गोमती नगर में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने रविवार को एक बैठक आयोजित की। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय ने लखनऊ और आसपास के जिलों के लिए नई नियुक्तियां की गईं। सुनीता चटर्जी को महिला लखनऊ जिला अध्यक्ष, सर्वेश यादव को सीतापुर जिला अध्यक्ष और जैद हुसैन को लखनऊ जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष चुना गया। साथ ही खुशबू केसरवानी, नेहा रस्तोगी, रुचि सिंह, डा. प्रीति त्रिपाठी, निधि बाजपेई व एडवोकेट ऋचा मिश्रा सहित अन्य महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। मीनू श्रीवास्तव और राजन शुक्ला समेत कई नए सदस्यों ने संगठन की सदस्यता भी ग्रहण की। बैठक में गीता गुप्ता, प्राची पांडे और संदीप साहू सहित भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.