अयोध्या, जून 14 -- रौजागांव। कई वर्षों से रिक्त चल रही सस्ते गल्ले की दुकान को खुली बैठक में सुनीता देवी को निर्विरोध कोटेदार चुना गया। शासन की मंशानुसार सहायक विकास अधिकारी राकेश चौधरी, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण रवीश कुमार मिश्रा व सहायक विकास अधिकारी भगवानदीन ग्राम प्रधान अमरेश कुमारी की मौजूदगी में खुली बैठक का आयोजन किया गया। इसकी पुष्टि सहायक विकास अधिकारी भगवानदीन व ग्राम प्रधान अमरेश कुमारी ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...