नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा करते हुए महिला आरक्षण में हो रही देरी के लिए विपक्षी दलों पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष की महिला विरोधी सोच के कारण दशकों से यह हक रुका हुआ है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि 78 वर्षों का इंतजार अब खत्म होना चाहिए क्योंकि महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक सामाजिक चुनौतियों का सामना करती हैं। इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि जेल जाने के बाद अरविंद केजरीवाल चाहते थे कि उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल डिफेक्टो मुख्यमंत्री बन जाएं। जब दिल्ली की आवाम से विरोध आया तो आतिशी को बुलाया गया। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने आतिशी को सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठने दिया। संकेत था कि सीएम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.