हरदोई, दिसम्बर 11 -- हरदोई। जनपद में विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की वास्तविक स्थिति परखने के उद्देश्य से लखनऊ मंडल के आयुक्त विजय विश्वास पंत गुरुवार को जनपद मुख्यालय पहुंचे। स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागीय योजनाओं, निर्माण कार्यों तथा प्रगति रिपोर्टों का गहन मूल्यांकन किया। आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग शासन द्वारा तय मानकों के अनुरूप समय सीमा में कार्य पूर्ण कराएं। बैठक के बाद मंडलायुक्त ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त मार्गों व पुल-पुलियों की मरम्मत तथा नए विद्युत उपकेंद्रों की स्थापना के प्रस्ताव तत्काल शासन को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास व निर्माण कार्यों की समीक्षा में जनप्रतिनिधियों द्वारा कराए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि सांसद व विधायकों की ...