शामली, मार्च 30 -- नई बस्ती सलेमपुर रोड निवासी एक महिला को पांच दिन तक थाने के चक्कर काटने के बाद भी न्याय नहीं मिल सका है। महिला ने स्थानीय सुनार पर आभूषण वापस न करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़िता समसीदा पत्नी इलियास ने बताया कि नगर के मोहल्ला सरावज्ञान निवासी एक सुनार के पास करीब 11,000 रुपये में सोने-चांदी के आभूषण गिरवी रखे थे। सात माह बाद जब उन्होंने रकम चुकानी चाही तो कुछ रुपये शेष रह गए। बाद में शेष राशि लेकर पहुंचने पर सुनार ने पहले टालमटोल की और फिर आरोप लगाया कि उसने सारे आभूषण पहले ही लौटा दिए हैं। परेशान महिला ने पांच दिन पूर्व थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कोई कार्यवाही नही होंने से महिला को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में महिला ने एसपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.