नोएडा, जून 26 -- दादरी, संवाददाता। कस्बे की एस्कॉर्ट कॉलोनी में सुनार की दुकान पर सोने की चेन और बाली खरीदने पहुंचे युवक और महिला पर गहने चोरी करने का आरोप लगा है। सुनार ने दोनों के खिलाफ दादरी कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक शंकर वर्मा एस्कॉर्ट कॉलोनी में सुनार की दुकान चलाते हैं। शंकर वर्मा ने पुलिस को बताया कि एक युवक और महिला 17 जून को उनकी दुकान पर पहुंचे। दोनों ने सोने की चेन और बाली दिखाने के लिए कहा। उन्होंने दोनों को चेन और बाली दिखाना शुरू किया। इसी बीच दोनों ने उन्हें बातों में उलझा लिया। आरोप है कि दोनों ने एक पैकेट में रखी एक जोड़ी सोने की कान की बाली गायब कर दी। सुनार का आरोप है कि दोनों बिना कुछ खरीदे दुकान से निकल गए। कुछ देर बाद उनको सोने की बाली गायब होने के बारे में पत...