नोएडा, अप्रैल 13 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। कासना कस्बे में सर्राफा की दुकान पर सोने की अंगूठी खरीदने पहुंचा ग्राहक सुनार को चूना लगा गया। सुनार की आंखों पर स्प्रे कर सोने की सात अंगूठी लेकर फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। कासना कस्बे में शगुन ज्वेलर्स की दुकान है। सुनार ने बताया कि रविवार को लगभग रात्रि 8:50 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ग्राहक बनकर दुकान पर आया। उसने अपनी पत्नी के लिए अंगूठियां दिखाने के लिए कहा। पीड़ित ने उसे सात लेडीज अंगूठी दिखाईं, जिनका कुल वजन लगभग 21 ग्राम था। वह उन्हें अपनी उंगलियों में पहनकर देखने लगा और कुछ समय बाद फोटो भेजने का बहाना करने लगा। इसी दौरान उसने अचानक अपनी जेब से स्प्रे निकालकर पीड़ित की आंखों में डाल दिया और अंगूठी लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने कुछ दूर तक आरो...