नोएडा, अप्रैल 15 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। कासना कस्बे में रविवार को एक सुनार के साथ हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। ग्राहक बनाकर पहुंचा एक बदमाश सुनार की आंखों पर स्प्रे कर सोने की सात अंगूठी लेकर फरार हो गया। पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में जुटी है, हालांकि अभी तक आरोपी का कोई पता नहीं चल सका है। कासना कस्बे में शगुन ज्वेलर्स की दुकान है। पीड़ित सुनार ने बताया कि रविवार की देर शाम दुकान पर एक ग्राहक आया था, उसने सोने की अंगूठियां दिखाने के लिए कहा। सुनार ने उसे सात लेडीज अंगूठी दिखाई थी। वह उन्हें अपनी उंगलियों में पहनकर देखने लगा और कुछ समय बाद फोटो भेजने का बहाना करने लगा। इसी दौरान उसने अचानक अपनी जेब से स्प्रे निकालकर सुनार की आंखों में डाल दिया और अंगूठी लेकर फरार हो गया। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में ...