संभल, मार्च 6 -- संभल, जनपद में इन दिनों आम के बाग सुनहरे बौर से झिलमिला रहे हैं। बागों में लगे आम के पेड़ों पर आए घने बौर को देखकर बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं। चारों ओर फैली हल्की खुशबू और सुनहरी आभा से बागों का नजारा बेहद मनमोहक हो गया है। बागवानों का कहना है कि इस बार मौसम ने आम के पौधों का अच्छा साथ दिया है, जिससे पेड़ों पर भरपूर बौर आया है। यदि आने वाले दिनों में तेज आंधी, ओलावृष्टि या असमय बारिश नहीं हुई तो इस साल आम की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है। किसानों के अनुसार समय पर ठंड और अब हल्की गर्माहट वाले मौसम ने बौर आने में काफी मदद की है। बागों में पेड़ बौर से लदे नजर आ रहे हैं, जिससे किसानों में बेहतर उत्पादन को लेकर उत्साह बढ़ गया है। विशेषज्ञों का भी मानना है कि अगर मौसम इसी तरह अनुकूल बना रहा तो इस वर्ष आम की फसल अच्छी हो सक...