उरई, अप्रैल 28 -- आटा,संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम सुनहटा में मंगलवार भोर उस समय सनसनी फैल गई जब एक विवाहिता का शव उसके ही घर के कमरे में पंखे के कुंडे से रस्सी के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और सूचना पर पहुंची आटा थाना पुलिस ने नायब तहसीलदार चन्द्र मोहन शुक्ल की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। ग्राम सुनहटा निवासी अनिल राजपूत की शादी करीब चार वर्ष पूर्व सरिता से हुई थी, सरिता और साधना सगी बहनें हैं जिनकी शादी सगे भाइयों अनिल और दिनेश से हुई थी और दोनों परिवार एक ही मकान में रहते थे। यह भी पढ़ें- मृतका की मां की तहरीर पर ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट परिजनों...