जमशेदपुर, मार्च 14 -- साकची से टाटानगर रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा ऑटो शुक्रवार को बर्मामाइंस सुनसुनिया गेट के समीप अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गया। दुर्घटना में ऑटो में सवार कई यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए जुट गए। लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया। ऑटो में कई यात्री सवार थे, जो साकची से टाटानगर जा रहे थे। सुनसुनिया गेट के पास पहुंचते ही ऑटो चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के कारण ऑटो में बैठे यात्रियों को चोटें आईं। हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर अफरातफरी रही। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.