शिमला, अक्टूबर 6 -- सुनसान रास्ता, अकेली महिला और अचानक आंखों में मिर्च पाउडर। महिला जब तक कुछ समझ पाती, आरोपी उसके कानों की बालियां या गले का मंगलसूत्र छीनकर फरार हो जाता। शिमला जिला के कुमारसैन क्षेत्र में इस तरीके से महिलाओं को निशाना बनाकर की गई तीन स्नैचिंग की वारदातों को शिमला पुलिस ने सुलझाते हुए जम्मू-कश्मीर के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जेल सिंह (26) पुत्र करण सिंह, निवासी जिला डोडा, जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी वारदात से पहले इलाके की रेकी करता था और महिलाओं की आवाजाही पर नजर रखता था।तीन वारदात, एक जैसा तरीका कुमारसैन थाना क्षेत्र में पहली वारदात 31 अगस्त को जुब्बड़ के पास हुई। शिकायत के अनुसार, सीमा देवी रास्ते से जा रही थीं। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उनकी आंखों में मिर्च प...