सहरसा, जून 12 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के पटुआहा स्थित एक सुनसान घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित गृहस्वामी राकेश रंजन झा ने बताया कि वह विगत छह दिनों से निजी कार्य के लिए सपरिवार पटुआहा से बाहर था। इस बीच पटुआहा स्थित घर का ताला तोड़कर चोरी कर ली गई। जिसकी जानकारी बुधवार की शाम करीब चार बजे सहरसा आने के दौरान फोन पर भाभी द्वारा दी गई। बुधवार की रात करीब 11 बजे सहरसा पहुंचने पर चोरी की घटना का पता चला। घर से एक एलईडी टीवी, बर्तन, मिक्सी आदि जिसकी कुल कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये होगी, की चोरी कर ली गई है। घर अस्त व्यस्त रहने के कारण चोरी गये समानों की पूरी जानकारी अभी नहीं हो पायी है।पीड़ित की शिकायत पर डायल 112 घटनास्थल जाकर छानबीन किया ।वहीं मामले की जानकारी मिलने पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पीड़ित ने सदर ...