सुनसान घर में लाखों की हुई चोरी
सहरसा, मई 26 -- सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सैनी टोला वार्ड संख्या-28 में चोरों ने सुनसान घर से लाखों रुपये मूल्य के जेवरात एवं नकदी की चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार चिरैया थाना क्षेत्र के साम्हरखुर्द गांव के निवासी गजाधर वर्मा सिमरी बख्तियारपुर में भी मकान बना रखा है, जहां वह एवं उनके किरायेदार रहते हैं। रविवार की रात अज्ञात चोरों ने घर का मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरे में रखी अलमारी व बक्सों को खंगाल डाला। पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि घटना के दिन वह आवश्यक कार्य से पैतृक गांव गए हुए थे। वहीं किरायेदार भी डॉक्टर के यहां गए थे। देर होने से रात में वापस नहीं लौट सके। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। गृहस्वामी ने बताया कि सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.