सहरसा, अप्रैल 11 -- सोनवर्षा राज। स्थानीय थाना क्षेत्र के विराटपुर गांव में अज्ञात चोरों ने एक सुनसान पड़े घर को निशाना बनाते हुए करीब साढ़े तीन लाख रुपये के जेवरात की चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। गृहस्वामी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि वह 4 अप्रैल को अपने घर में ताला लगाकर सहरसा स्थित अपने परिवार से मिलने गए थे। शुक्रवार दोपहर जब वह वापस लौटे और मुख्य दरवाजा खोला, तो देखा कि घर के सभी कमरों के ताले टूटे पड़े हैं। अंदर जाने पर बक्सा और गोदरेज भी टूटा हुआ मिला।उन्होंने बताया कि चोरों ने करीब एक भरी सोने का झुमका, एक सोने की टिकली, लगभग 650 ग्राम चांदी के पायल तथा करीब 450 ग्राम चांदी की बिस्किट चुरा ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि मामले की...