अररिया, फरवरी 11 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि इंडो-नेपाल क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में मंगलवार को आयोजित रामसागर राय मेमोरियल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच कोलकाता और सुसरी नेपाल के बीच खेला गया। सुनसरी नेपाल की टीम ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 21 ओवर में नेपाल की टीम ने 8 विकेट खोकर 192 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें नेपाल की ओर से बल्लेबाजी करते हुए रितेश ने 53 रन रोहन ने 47 रनों का योगदान दिया। वहीं कोलकाता की ओर से गेंदबाजी करते हुए कन्हैया ने दो व प्रज्वल ने एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम ने सभी विकेट खोकर 17.2 ओवर में 175 रन पर सिमट गई। कोलकाता के बल्लेबाज आलोक कुमार के 38 बॉल पर 76 रनों का पारी भी कोलकाता को नहीं जीत नहीं दिल सकी जबकि कोलकाता की ओर...