सुनसरी के श्रीपुर में 575 किलो गांजा जब्त
अररिया, अगस्त 30 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सुनसरी श्रीपुर के जंगल से 17 बोरा गांजा सुनसरी पुलिस ने बरामद किया है । कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर के अनुसार उक्त गांजा को नापने पर 575 किलो हुआ जिसे जब्त कर आगे की करवाई की जा रही है । बताते चलें कि सुनसरी , धनकुट्टा आदि पहाड़ी इलाका से गांजा सीमावर्ती इलाका में एकत्रित कर तस्करी के माध्यम से भारतीय क्षेत्र में भेजा जाता है । समय समय पर सीमावर्ती इलाकों में गांजा पकड़े भी जाते हैं ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.