सुनवाई में नहीं पहुंचे अब्बास-निकहत, लगाई माफी हाजिरी
बांदा, सितम्बर 28 -- बांदा। चित्रकूट जेल में विधायक अब्बास अंसारी से पत्नी निकहत अंसारी की अवैध मुलाकात मामले में सोमवार को भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में सुनवाई होनी थी। विधायक व उनकी पत्नी निकहत सहित अन्य आरोपियों के न पहुंचने पर आरोप तय नहीं हो सके। अधिवक्ताओं ने आरोपियों की तरफ से माफी हाजिरी का प्रार्थनापत्र दिया। वहीं चालक नियाज व आगरा जेल में बंद आरोपी जगमोहन ने अपनी हाजिरी लगाई। अब छह अक्टूबर को मामले की अगली सुनवाई होगी। वहीं सपा नेता फराज खान के डिस्चार्ज प्रार्थनापत्र को न्यायालय ने निरस्त कर दिया। भ्रष्टाचार की विशेष अदालत में सोमवार को दोपहर 12 बजे तक आरोपी विधायक अब्बास अंसारी व उनकी पत्नी निकहत अंसारी सहित अन्य आरोपियों का इंतजार होता रहा, लेकिन तीन बजे तक दोनों के न पहुंचने पर उनके अधिवक्ता ने माफी हाजिरी का प्रार्थनापत्र न्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.