प्रयागराज, मार्च 23 -- प्रयागराज। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत जिले के 10 लाख 62 हजार नो मैपिंग और तार्किक विसंगति वाले मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है। सभी के दस्तावेजों को अपलोड करने का काम भी पूरा कर लिया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूजा मिश्रा ने बताया कि सभी जगह सुनवाई पूरी हो चुकी है। दस्तावेज भी अपलोड हो चुके है। अब पूरे अमले को 10 अप्रैल को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची की तैयारी में जुटने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान आए आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा। जिससे 10 अप्रैल को प्रकशित होने वाली सूची में नए वोटरों का नाम भी शामिल किया जा सके। एसआईआर अभियान की शुरुआत 27 अक्तूबर से हुई थी। छह जनवरी को आलेख्य का प्रकाशन हुआ था। पिछली मतदाता सूची में जिले में लगभग 47 लाख मतदा...