अल्मोड़ा, जनवरी 27 -- दो मांगों पर शासन-प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया। तय कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों ने मंगलवार से आंदोलन शुरू कर दिया है। इसके तहत हरिश्चंद्र सिंह बिष्ट आमरण अनशन पर बैठ गए है। खलना गांव के लोगों ने दो मांगों पर कार्रवाई करने की मांग की थी। उन्होंने पेयजल वितरण में आ रही परेशानी को लेकर खलना पेयजल योजना का मुख्य स्रोत के पुर्ननिर्माण की मांग की थी। इसके अलावा प्रशासन को खलना से पैठानी नैणी मोटर मार्ग के निर्माण में सार्थक कार्रवाई करने को कहा था। तय समय बाद भी प्रशासन की ओर से मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज हरिश्चंद्र सिंह बिष्ट ने तय कार्यक्रम के तहत आमरण अनशन शुरू कर दिया। इस दौरान हरबंस सिंह के अलावा अन्य ने प्रशासन को ज्ञापन भी भेजा। उनके आंदोलन को नीमा देवी, दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.