सुनवाई के बाद छह दंपति साथ में रहने को हुए राजी
सोनभद्र, जुलाई 26 -- सोनभद्र। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना रॉबर्ट्सगंज स्थित परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को पारिवारिक विवादों से जुड़े आठ मामलों की सुनवाई की गई। काउंसलिंग और आपसी संवाद के माध्यम से छह मामलों में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर परिवारों को साथ रहने के लिए राजी किया गया, जबकि दो मामलों में अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई। महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में आयोजित परामर्श सत्र के दौरान दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर उनकी समस्याएं सुनी गईं और आपसी मतभेद दूर करने का प्रयास किया गया। विस्तृत काउंसलिंग के बाद छह मामलों में आपसी सहमति बनने पर सुलह-समझौता करा दिया गया, जिससे परिवारों में पुन: सौहार्दपूर्ण माहौल स्थापित हुआ। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.