बुलंदशहर, मार्च 10 -- ग्रामीणों की शिकायत पर तहसील प्रशासन टीम ने सोमवार को सुनपेड़ा गांव में किए गए अवैध कब्जे में बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर किये गये निर्माण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। गांव में कुछ लोगों द्वारा बनाई अवैध मार्केट और बाउंड्री पर प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि सरकारी जमीन पर लोगों द्वारा अवैध रूप से मार्केट व बाउंड्री कराकर कब्जा कर लिया गया था। सूत्रों के मुताबिक इस सरकारी जमीन की कीमत करोड़ों रुपये में बताई जा रही है। तहसील प्रशासन, राजस्व विभाग की टीम और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अवैध रूप से बनाई गई मार्केट और बाउंड्री को ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद सरकारी जमीन को पूरी तरह कब्जा मुक्त करा लिया गया। एसडीएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.