गोरखपुर, जनवरी 2 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता पिपराइच थाना क्षेत्र में हुए छात्र सुधीर की हत्या में फरार आरोपी विनय की लोकेशन पुलिस को नेपाल बॉर्डर के करीब मिली है। हालांकि, उसने मोबाइल बंद किया है। इस वजह से पुलिस आखिरी लोकेशन के आधार पर मामले की जांच कर रही है। खबर है कि सीमा पर एक टीम तलाश में लगी है। इस मामले में अब तक एक नाबालिग समेत छह आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। 26 दिसंबर को पिपराइच कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज के खेल मैदान में 11वीं के छात्र सुधीर उर्फ भोला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर केस दर्जकर दयानन्द उर्फ छोटू, ऋतिक रोशन उर्फ रोशन, उदय उर्फ किशन कुमार, दीपक और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूछताछ के दौरान कई अहम तथ्य सामने आए जिनके आधार पर अन्य आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हुई। हत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.