सुधीर वर्मा बने आप के जिलाध्यक्ष
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 26 -- सुधीर वर्मा बने आप के जिलाध्यक्ष लखीमपुर। आम आदमी पार्टी के संगठन विस्तार के क्रम में प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह की स्वीकृति से अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल ने सुधीर वर्मा को लखीमपुर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। सुधीर वर्मा पार्टी में लगभग तीन सालों से काम कर रहे हैं। सुधीर वर्मा ने संगठन को बूथ, ब्लॉक और विधानसभा स्तर तक मजबूत करने की बात कही। जिला पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी ज्यादा से ज्यादा प्रत्याशी उतरेगी। सुधीर वर्मा के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के कार्यकताओं, एएसएपी छात्र विंग के प्रदेश अध्यक्ष अरुण वर्मा, पूर्व अध्यक्ष हरीश वर्मा और अयोध्या प्रांत उपाध्यक्ष अजय सिंह ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.