रिषिकेष, जून 10 -- यातायात एवं पर्यटन विकास सहकारी संघ के चुनाव हुए, जिसमें अध्यक्ष पद पर सुधीर राय और उपाध्यक्ष पद पर दाताराम रतूड़ी निर्विरोध निर्वाचित किया गया। बुधवार को दून मार्ग स्थित यातायात एवं पर्यटन विकास सहकारी संघ के कार्यालय मे चुनाव हुए। अध्यक्ष पद सुधीर राय, उपाध्यक्ष पद पर दाताराम रतूड़ी का नामांकन हुआ। एक मात्र नामांकन होने की वजह से अध्यक्ष पद पर सुधीर राय ओर उपाध्यक्ष दाताराम रतूड़ी निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। बोर्ड के अन्य सदस्य मदन कोठारी, नरेश नौटियाल, मनोज आर्य, मीना चौहान, मंजू सकलानी, पूजा रुडोला, रीना देवी, सुरेंद्र भंडारी, प्रेम दत्त सेमवाल निर्वाचित हुए, जबकि सरकार की ओर से वीरेंद्र राणा और कमल नयन जोशी नामित हुए। संघ के सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का ढोल बाजे से स्वागत किया। मौके पर नवीन चन्द रमोला, प्...