सुधीर महतो की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित
जमशेदपुर, जून 25 -- झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की जयंती पर गुरुवार को कदमा के उलियान स्थित शहीद सुधीर महतो स्टेडियम सभागार में भव्य श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। शहीद निर्मल स्मारक समिति और शहीद निर्मल सेवा सदन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से शुरू हुआ। समिति के अध्यक्ष लालटू महतो और महासचिव गौतम कुमार बोस ने सभी आंदोलनकारियों, बुद्धिजीवियों और युवाओं का श्रद्धांजलि समारोह में स्वागत किया। लोगों ने श्रद्धांजलि समारोह समारोह में उपस्थित होकर सुधीर महतो को नमन कर और उनके संघर्षों से प्रेरणा लेने का प्रण लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.