मुंगेर, दिसम्बर 26 -- मुंगेर, एक संवाददाता। सुधीर प्रसाद राम मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मुंगेर टाउन क्लब महिला टीम के उपविजेता बनने से जिले के खेल प्रेमियों और फुटबॉल प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। यह फाइनल मैच भागलपुर स्थित शिव नारायणपुर के मथुरापुर में आयोजित किया गया, जिसमें मुंगेर टाउन क्लब महिला टीम का मुकाबला साहेबगंज महिला टीम से हुआ। खेल उद्घोषक महमूद आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि, दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद संघर्षपूर्ण रहा। कड़े संघर्ष के बाद साहेबगंज महिला टीम ने एक गोल से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया, जबकि मुंगेर की टीम उपविजेता रही। टूर्नामेंट कमिटी की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुंगेर की खिलाड़ी कोमल कुमारी को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्हें सम्मान स्...