सुधीर का एसजीएफआई की प्रदेश स्तरीय टीम में चयन
गंगापार, अक्टूबर 4 -- केवीएम इंटर कॉलेज कमलानगर के लिए गौरव का विषय है कि कक्षा 12-ए वन के प्रतिभावान छात्र एवं राष्ट्रीय एथलीट सुधीर पटेल का हैमर थ्रो स्पर्धा में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा उत्तर प्रदेश के शीर्ष 12 खिलाड़ियों में चयन किया गया है। सुधीर की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। सुधीर पटेल ने हैमर थ्रो में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों में स्थान बनाया है। अब चयन के अगले चरण में सफल होने पर उन्हें ब्राजील में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल सकता है। यह भी पढ़ें- खेल प्रतियोगिता में दयावती विद्यालय के खिलाड़ियों ने जीते पदक विद्यालय परिवार ने सुधीर पटेल को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.