प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 11 -- लालगंज। स्थानीय तहसील के रोहाड़ा निवासी रामहृदय तिवारी के बेटे सुधीर तिवारी का आयकर विभाग में अधीक्षक के पद पर चयन हुआ है। सुधीर को मिली सफलता पर परिजनों के साथ इलाके के पूर्व प्रधान रामचंद्र तिवारी, अजय शुक्ल गुड्डू, सतीश सिंह, रवींद्र तिवारी, पुनीत, रोहित, सोनी जायसवाल, शिवमूरत तिवारी, हरि बहादुर सिंह, रवींद्र तिवारी, रामसुमेर सरोज आदि ने सुधीर को मिठाई खिलाने के साथ माला पहनाकर खुशी जताई। इसी क्रम में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र अमित यादव का आयकर विभाग में टैक्स असिस्टेंट के पद पर चयन हुआ है। अमित को मिली सफलता पर विद्यालय में खुशी जताई गई। अमित के पिता लवकुश यादव जो कि सरस्वती विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य हैं। शिक्षकों ने उनको बधाई देकर खुशी जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...