लखनऊ, मार्च 1 -- लखनऊ, संवाददाता। टूड़ियागंज स्थित राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल की मैटर्न सुधा सिंह को प्राचार्य डॉ. डीके मौर्य ने बेस्ट मैटर्न का अवार्ड देकर सम्मानित किया। मैटर्न सुधा सिंह के रिटायर होने पर अस्पताल के सभागार में विदाई समारोह, सुंदर कांड और भजन हुए। प्राचार्य डॉ. मौर्य ने सुधा सिंह के कार्य व्यवहार की सराहना कर कहा कि उन्होंने हमेशा मरीज और अस्पताल हित में कार्य किए। विदाई समारोह में अस्पताल प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र, वरिष्ठ नर्स प्रतिमा त्रिपाठी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...