हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 10 -- पूरे बिहार में अब सुधा बूथों के माध्यम से बकरी दूध की बिक्री होगी। बकरे के मांस की बिक्री नगर निगम और नगर निकायों के माध्यम से करायी जाएगी। इसके बाद भागलपुर, मुजफ्फरपुर, गया, दरभंगा, पूर्णिया आदि शहरों में बिक्री करायी जाएगी। इसके लिए डेयरी, मत्स्य एवं पशु संधाधन विभाग प्रस्ताव बना रहा है। जल्द ही इसे कैबिनेट को भेजा जाएगा। जानकारी विभाग के सचिव शीर्षत कपित अशोक ने दी। सोमवार को वह स्थानीय होटल में जलवायु अनुकूल बकरीपालन एवं प्रबंधन पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्रालय सुरेंद्र मेहता और सचिव ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। सचिव ने कहा कि जल्द ही राज्य की सभी पंचायतों में सुधा बूथ स्थापित हो जाएंगे। राज्य में गोट फेडरेशन का गठन होगा। प्रत्येक जिले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.