सुधा दूध महंगा, बस किराया बढ़ेगा; जेब पर कितना बोझ पड़ेगा, नई दरें कब से लागू, समझ लीजिए
पटना, मई 22 -- बिहार में सुधा दूध की कीमत और बस का किराया बढ़ेगा। प्रति लीटर दूध के दाम में तीन से चार रुपये तक की वृद्धि होगी। इससे बिहार और झारखंड सहित अन्य राज्यों में सुधा दूध के उपभोक्ताओं की जेब पर भार बढ़ेगा। इससे पहले मदर डेयरी और अमूल अपनी दरों में बढ़ोतरी कर चुके हैं। वहीं, पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमत में हुई वृद्धि के मद्देनजर परिहवन विभाग सरकारी बसों का किराया एक जून से बढ़ाने जा रहा है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक बसों के किराये में अधिकतम 15 प्रतिशत तक की वृद्धि की जा सकती है। शीघ्र ही इसकी अधिसूचना जारी होगी।कॉम्फेड के बोर्ड की बैठक में फैसला बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन (कॉम्फेड) के बोर्ड की गुरुवार को हुई बैठक में सुधा दूध की कीमतों में वृद्धि का फैसला हुआ। हालांकि, कॉम्फेड ने अधिकारिक रूप से दूध के मूल्य में बढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.