बक्सर, मई 22 -- पेज चार के लिए -- झटका जिस दूध की कीमत 33 रुपए थी, वह 35 रुपए की हो गई अन्य डेयरी अपने विभिन्न दूध उत्पादों के दाम बढ़ा चुकी है बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महंगाई के बीच जिले के लोगों को एक और झटका लगा है। दरअसल, शुक्रवार से सुधा डेयरी की दूध की कीमतें बढ़ गई। डेयरी दुकानदारों से मिली जानकारी के अनुसार, जिस दूध की कीमत 33 रुपए थी, वह 35 रुपए की हो गई है। जबकि 57 रुपए वाली दूध की पैकेट की कीमत एक रुपए बढ़कर 58 रुपए की हो गई है। हालांकि सामान्य दूध की कीमतों में अभी कोई बढ़त नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- सुधा दूध महंगा, बस किराया बढ़ेगा; जेब पर कितना बोझ पड़ेगा, नई दरें कब से लागू, समझ लीजिए किसानों व पशुपालकों ने बातचीत के क्रम में बताया कि डेयरी दूग्ध से इतर सामान्य दूध की कीमतों में फिलहाल कोई बढ़त नहीं हुई है। इसका मुख्य क...