सीतामढ़ी, मार्च 28 -- सीतामढ़ी। जिले में पैकेट बंद सुधा दूध की आपूर्ति नियमित रूप से जारी रहेगी। उपभोक्ताओं को दूध की किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए जिले में सुधा डेयरी की नई इकाई स्थापित है। जिससे आपूर्ति व्यवस्था को और सुदृढ़ किया गया है। जिले में पहले से संचालित दूध शीतल केंद्रों के माध्यम से आवश्यकता पड़ने पर पैकेट बंद दूध के स्थान पर खुला दूध भी उपलब्ध कराया जाएगा। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। नई डेयरी इकाई में आधुनिक विद्युत संचालित मशीनें लगाई गई हैं। जिससे दूध के प्रसंस्करण और पैकेजिंग की प्रक्रिया तेज व प्रभावी हो गई है। अधिकारियों के अनुसार इस व्यवस्था से न केवल आपूर्ति में सुधार होगा। बल्कि दूध की गुणवत्ता भी सुनिश्चित की जा सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.