मुजफ्फरपुर, अगस्त 19 -- मुजफ्फरपुर, वसं। सुधा डेयरी प्लांट से निकल रहे केमिकलयुक्त दूषित पानी की समस्या के स्थायी समाधान की कवायद तेज हो गई है। प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने मंगलवार को डेयरी के आसपास के प्रभावित इलाकों के निरीक्षण के बाद उच्चस्तरीय बैठक बुलाई, जिसमें दो अलग-अलग समितियां गठित की गई। एक समिति डीडीसी की अध्यक्षता में दूषित पानी की गुणवत्ता और ट्रीटमेंट प्लांट की जांच करेगी, जबकि दूसरी एडीएम की अध्यक्षता में जल निकासी के लिए उपयुक्त जमीन की तलाश और आगे की कार्रवाई करेगी। दोनों समितियां एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देगी। आयुक्त ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए आवश्यक संरचनाओं का निर्माण 15 सितंबर या नवरात्र से शुरू करने का लक्ष्य है।

बैठक में चर्चा बैठक में मौजूद कांटी विधायक ईं. अजीत कुमार ने बताया कि उन्होंने विस में ...