जमशेदपुर, मार्च 1 -- मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता ने शनिवार को विजय जुलूस सह आभार यात्रा निकाली। डिमना रोड से निकला विजय जुलूस कई जगहों से होकर गुजरते हुए पारडीह, ओल्ड पुरुलिया रोड मानगो और साकची होते हुए शिव मंदिर पहुंचा। यहां से कदमा रंकिणी मंदिर और आवास पर जाकर संपन्न हुआ। जुलूस में काफी संख्या में भीड़ थी। इसमें सुधा गुप्ता के अलावा पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, उपेंद्र सिंह मस्तान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह सहित हजारों महिलाएं, युवा और वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की थाप, पुष्प वर्षा और सुधा-बन्ना जिंदाबाद के नारों से पूरा मानगो क्षेत्र गूंज उठा। खुली जीप में सवार सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता ने विभिन्न धार्मिक स्थलों शिरोमण नगर शिव मंदिर, बड़ा हनुमान मंदिर, पारडीह काली मंदिर, साकची शिव मंदिर और कदमा रंकण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.