सुधा की तर्ज पर सब्जी बिक्री केंद्र बनेंगे : रामकृपाल
पटना, मई 13 -- राज्य में सुधा दुग्ध बिक्री केंद्र की तर्ज पर सब्जी बिक्री केंद्र की स्थापना होगी। सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने बुधवार को विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में इसका प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। सहकारिता मंत्री ने कहा कि बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन फेडरेशन (वेजफेड) के माध्यम से सब्जी बिक्री केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इससे सब्जी उत्पादक किसानों को बेहतर मूल्य मिलेगा। लोगों को भी सही दाम पर ताजी सब्जी मिलेगी। मंत्री ने गेहूं खरीद अभियान में और तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी पैक्सों का शीघ्र कंप्यूटरीकरण करने पर बल दिया। मंत्री ने मधुबनी के सकरी और दरभंगा के रैयाम में बंद चीनी मिलों को पुनः संचालित करने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। साथ ही शहद उत्पादक सहकारी समितियों के उत्पादों को बेहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.