वाराणसी, दिसम्बर 22 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. उदित राज ने मोदी सरकार पर मनरेगा को 'सुधार' के नाम पर खत्म करने का आरोप लगाया है। रविवार को मैदागिन स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय 'राजीव भवन' में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि हाल ही में लोकसभा में पारित बदलावों से देश की सबसे बड़ी रोज़गार गारंटी योजना का अधिकार-आधारित स्वरूप समाप्त कर दिया गया है, जिससे करोड़ों गरीब ग्रामीण परिवारों की आजीविका खतरे में पड़ गई है। डॉ. उदित राज ने कहा कि मनरेगा महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज, काम की गरिमा और विकेंद्रीकृत विकास की सोच का प्रतीक रही है। आरोप है कि बजट कटौती, राज्यों को समय पर फंड न देना, जॉब कार्ड हटाना और आधार-आधारित भुगतान जैसी शर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.