नैनीताल, मार्च 15 -- नैनीताल। लोनिवि प्रांतीय खंड की ओर से शहर में सड़कों के सुधारीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते मोहनको से चार्टन लॉज तक जाने वाले मार्ग को पूर्ण रूप से बंद रखा गया है। सहायक अभियंता तुला राम टम्टा ने बताया कि शहर की 63 आंतरिक सड़कों का सुधारीकरण कार्य किया जाना है। जिसमें से 50 से अधिक सड़कों का कार्य पूरा हो गया है। रविवार से शहर की मोहनको-चार्टन लॉज सड़क का सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है। जिसके मार्ग को पूर्ण रूप से बंद रखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.