गुड़गांव, सितम्बर 22 -- प्राथमिक स्कूलों में जीरो पीरियड के दौरान हिंदी और गणित की कमजोर दक्षताओं पर रहेगा फोकस कमजोर दक्षताओं वाले बच्चों को छोटे समूहों में पढ़ाएंगे शिक्षक

महत्वपूर्ण कार्यक्रम पीए-1 में पिछड़े विद्यार्थियों के लिए 90 दिन चलेगा उपचारात्मक कार्यक्रम

व्यक्तिगत ध्यान हर बच्चे की सीखने की जरूरत के हिसाब से तैयार होगा अभ्यास का तरीका गुरुग्राम, साक्षी रावत। प्राथमिक कक्षाओं में बच्चों की पढ़ाई को केवल परीक्षा के अंकों तक सीमित रखने के बजाय अब यह देखा जाएगा कि बच्चा वास्तव में क्या समझ पा रहा है और किस स्तर पर उसे अतिरिक्त मदद की जरूरत है। गुरुग्राम के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में आवधिक मूल्यांकन-1 (पीए-1) के परिणाम के आधार पर बच्चों की कमजोर दक्षताओं को चिन्हित कर उन्हें सुधारने के लिए 90 दिन का उपचारात्मक कार्यक्रम चलाया...