अमरोहा, अगस्त 26 -- जिले के गांव गुलड़िया निवासी सुधांशु प्रजापति हत्याकांड के विरोध में राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ पदाधिकारियों ने मंगलवार को तहसील पहुंचकर जिला युवा अध्यक्ष कैलाश कुमार प्रजापति के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम शैलेंद्र दुबे को सौंपा। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने समेत अन्य मांगों को उठाया। कहा कि सुधांशु प्रजापति हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कर कड़ी सजा दिलाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार से एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिलाने की मांग भी की। कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक संगठन की ओर से संघर्ष जारी रहेगा। इस दौ...