सुधवर प्रकरण में शिक्षक संघ ने उठाई बहाली की मांग, बीएसए को सौंपा ज्ञापन
कौशाम्बी, अगस्त 5 -- मंझनपुर, संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय सुधवर में छात्र की मौत के बाद निलंबित किए गए शिक्षकों की बहाली की मांग को लेकर बुधवार को प्राथमिक शिक्षक संघ ने बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेंद्र कुशवाहा को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंचे शिक्षक प्रतिनिधियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर निलंबन आदेश पर पुनर्विचार करने की मांग की।संघ के पदाधिकारियों कहना है कि घटना के बाद तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर विद्यालय के पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया गया था। जबकि बाद में आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्र के शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट का उल्लेख नहीं है और मृत्यु का कारण निमोनिया से उत्पन्न चिकित्सीय जटिलता बताया गया है। शिक्षक संघ ने मांग की कि जांच में सभी तथ्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.