मुजफ्फर नगर, जनवरी 7 -- दोपहिया वाहनों से होने वाले हादसों को रोकने के लिए जनपद में नो हेलमेट-नो हाइवे का अभियान मंगलवार शाम को भी चलाया गया। दिन भी एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत के नेतृत्व में रोहाना में यह अभियान चलाया गया था। शाम को मेरठ रोड पर एसपी सिटी खुद अभियान की कमान सम्भाले रहे। वही जनपद के सभी सम्पर्क मार्गो पर पुलिस के द्वारा नो हेलमेट-नो हाइवे का अभियान चलाया गया। एसएसपी लगातार अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे है। दो दिन पूर्व जानसठ रोड पर हादसे के दौरान दम्पति व उनकी बच्ची की मौत हो गयी थी। इस हादसे को लेकर पुलिस हादसों को रोकने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने बगैर हेलमेट दुपाहिया वाहन चलाने वाले चालकों को जागरुक करने के लिए नो हेलमेट - नो हाइवे का अभियान शुरु किया है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि वर्ष 2025 म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.