राजीव शर्मा, अप्रैल 7 -- दिल्ली सरकार ने नवजात शिशुओं की स्वास्थ्य देखभाल और स्क्रीनिंग को और बेहतर बनाने के लिए 'मिशन अनमोल' को लागू करने की मंजूरी दे दी है। इस विस्तृत नवजात शिशु स्क्रीनिंग कार्यक्रम का दायरा भी बड़ा होगा। इसके तहत अब सालाना 1.5 लाख की बजाय 2.5 लाख शिशुओं की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसका मकसद राजधानी में जन्म लेने वाले हर शिशु में जन्मजात बीमारियों की समय पर पहचान कर उनका इलाज करना है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि 'मिशन अनमोल' के तहत हर साल 2.5 लाख नवजात शिशुओं की पूरी स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके तहत कई प्रकार की मेटाबॉलिक, एंडोक्राइन, फंक्शनल और जन्मजात बीमारियों की समय रहते न सिर्फ पहचान हो सकेगी, वरन इलाज भी हो सकेगा। इससे भविष्य में नवजातों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।केंद्र के दिशा-निर्देशों प...