बदायूं, मार्च 3 -- फैजगंज बेहटा। बीमार पशुओं के त्वरित उपचार के लिए जारी सरकारी हेल्पलाइन 1962 में आई तकनीकी गड़बड़ी को हिन्दुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद दुरुस्त कर लिया गया है। रविवार को जब एक पशुपालक द्वारा डॉक्टर को फोन करने पर पुलिस की पीआरबी दरवाजे पर आ खड़ी हुई थी, तो यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया था। खबर का संज्ञान लेते हुए विभाग ने तकनीकी खामी को दूर कर दिया है, जिससे अब कॉल सीधे पशु चिकित्सा केंद्र से जुड़ रही है। कस्बा के वार्ड संख्या चार निवासी अजमेरी पुत्र गफ्फार की भैंस कल अचानक बीमार पड़ गई थी। उन्होंने मदद के लिए पशु चिकित्सा हेल्पलाइन 1962 डायल किया, लेकिन तकनीकी फाल्ट के कारण कॉल बार-बार यूपी 112 पुलिस कंट्रोल रूम से कनेक्ट हो रही थी। कुछ ही मिनटों में डॉक्टर के बजाय पुलिस की गाड़ी दरवाजे पर देख अजमेरी औ...