दुमका, मई 25 -- हंसडीहा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले करीब एक महीने से जियो नेटवर्क की खराब स्थिति से परेशान लोगों को आखिरकार राहत मिलनी शुरू हो गई है। सोमवार सुबह से ही क्षेत्र में जियो नेटवर्क पहले की तुलना में काफी बेहतर देखने को मिला। इंटरनेट की स्पीड में सुधार होने के साथ-साथ कॉलिंग की समस्या भी काफी हद तक दूर हो गई, जिससे उपभोक्ताओं में खुशी का माहौल है। बताया जाता है कि बीते कई दिनों से नेटवर्क की खराब स्थिति के कारण लोगों को ऑनलाइन पढ़ाई, बैंकिंग कार्य, डिजिटल भुगतान, सरकारी पोर्टल पर काम करने तथा फोन पर बातचीत करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। यह भी पढ़ें- हंसडीहा क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क बदहाल, उपभोक्ता परेशान सबसे अधिक परेशानी 5जी उपभोक्ताओं को हो रही थी। कई जगहों पर इंटरनेट पूरी तरह ठप रहने की शिक...