बलिया, अप्रैल 22 -- बेल्थरारोड। तहसील क्षेत्र के हल्दीरामपुर पंचायत के छपिया टोला में पिछले दिनों हुए भीषण अग्निकांड के बाद अब स्थिति सुधरती दिख रही है। शुरुआती दिनों में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर अग्निपीड़ितों को अब प्रशासन और सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयासों से तेजी से राहत मिल रही है। उपजिलाधिकारी शरद चौधरी ने बताया कि जिला व तहसील प्रशासन शासन की मंशा के अनुरूप पीड़ितों को हर संभव राहत उपलब्ध कराने में जुटा है। शासन की ओर से लंगर की व्यवस्था की जा रही है ताकि कोई भी परिवार भूखा न रहे। जिन लोगों के घर पूरी तरह जल गए हैं, उनके लिए स्थाई आवास की मांग शासन को भेज दी गई है। यह भी पढ़ें- आग लगने से फूस के 20 घर राख, शादी का खुशियां मातम में बदली, पेज 3 लीड तब तक अस्थाई राहत के तौर पर तिरपाल और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की जा रही ...