देहरादून, मार्च 11 -- सुद्धोवाला (देहरादून)। बाला सुंदरी प्राचीन मंदिर के पास खाई में एक महिला का तीन-चार दिन पुराना शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव प्लास्टिक की पन्नी में बंद मिला है और आशंका जताई जा रही है कि लाश होली से पहले की हो सकती है। जानकारी के अनुसार मंदिर के आसपास से तेज बदबू आने पर स्थानीय लोगों को शक हुआ। जब लोगों ने आसपास खोजबीन की तो खाई में प्लास्टिक की पन्नी में लिपटा महिला का शव दिखाई दिया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के मुताबिक शव काफी पुराना होने के कारण महिला के चेहरे को कीड़ों ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिससे पहचान करना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.