गंगापार, मई 10 -- परानीपुर के विशेनपुर गांव स्थित सुदृष्टि ब्रह्मधाम समाधि स्थल पर रविवार को श्रद्धालु पहुंच विधि-विधान से दर्शन पूजन कर पुण्य लाभ कमाया। भदोही जिले के बनकटा सीतामढ़ी से पहुंचे आनंद प्रकाश मिश्र ने बताया कि बाबा की कृपा उन पर है, एक दिन पहले टीम के साथ पहुंचे आनंद प्रकाश मिश्र व उनकी टीम ने रामचरित मानस का पाठ पूर्ण कर हवन पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सिड़खिड़ी गांव से पहुंचे शेषमणि शुक्ल ने बताया कि वह प्रत्येक रविवार को सुदृष्टि ब्रह्मबाबा का दर्शन पूजन करने पहुंचते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...