मेरठ, मार्च 18 -- कोई गांव परिवहन सेवा से अछूता न रह जाए इसी उद्देश्य के साथ सरकार ने गांव तक बसें चलाने की योजना बनाई है। जिससे जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी और आसानी से यहां के लोग मुख्यालय से महानगरों तक सफर कर सकेंगे। आरटीओ अनीता सिंह ने बताया कि परिवहन विभाग ने संबंधित रूटों पर बस चलाने के लिए मोटर मालिकों से आवेदन भी मांगे हैं। अनुबंधित बसों के संचालन की जिम्मेदारी, चालक परिचालक की व्यवस्था आवेदक को ही करना है। परिवहन की सुविधा प्रदान करने के लिए संचालित होने वाले वाहनों को परमिट की अनिवार्यता से छूट प्रदान करने की व्यवस्था है। योजना में पंजीयन तिथि से अधिकतम 8 वर्ष तक की बसें संचालित हो सकेंगी। डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति आवेदनों की जांच कर आवेदक का चयन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.